एक ठगा हुआ भाजपा कार्यकर्ता
स्वामी प्रसाद मौर्य , बाबुल सुप्रियो, जैसे मौकापरस्त लोगों से सावधान।। जब से मोदी सरकार (2014) बनी है तब से भारतीय जनता पार्टी में सपा , बसपा, कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों से आए हुए लोगों की बाढ़ सी आ गई है 2014 से पहले कहां थे ऐसे लोग।।जब भाजपा की कही सरकार नहीं थी तब भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके सरकार बनायी। और बाद में इन जेसे लोगो ने मौका देखकर पाला बदलना शुरू किया
ऐसे में भाजपा का पुराना कार्यकर्ता जो हमेशा से भाजपा के साथ जुड़ा रहा (जब भाजपा न केन्द्र में थी न ही उत्तर प्रदेश में ) उसकी अनदेखी होती है
और दल बदलने वाले लोगों को तवज्जो दी जाती है।। जिससे पुराने भाजपाई का मनोबल गिरता है।
चाहे छोटे चुनाव हो या बड़े चुनाव हो लेकिन जब टिकट देने की बात आती है तो जो कुछ दिनों पहले ही पार्टी से जुड़े कोई अभिनेता, अभिनेत्री, खिलाड़ी, IPS , IAS , या कोई कारपोरेट जगत या कोई बड़े घराने के लोगों को दे दिया जाता है। और कार्यकर्ता अपने को ठगा सा महसूस करता है।।
जो भाजपा का पुराना कार्यकर्ता है वह हमेशा भाजपा के साथ रहेगा चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन जो मौकापरस्त लोग हैं उन जैसे लोगों से सावधान रहना चाहिए और निवेदन करता हूं कि पार्टी को उनको ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए अपने पुराने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना चाहिए। बड़े नेताओं को चाहिए कि वह अपने छोटे पुराने कार्यकर्ताओं का कभी कभी हाल चाल जान लेना चाहिए ( चुनाव के दिनों को छोड़कर भी)
इन सबमें सुधार करने की आवश्यकता है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें