गौतमबुद्धनगर की तीनों सीटों पर नामांकन आज से, 10 फरवरी को मतदान और 10 मार्च को आएगा परिणाम

 

गौतमबुद्धनगर की तीनों सीटों पर नामांकन आज से, 10 फरवरी को मतदान और 10 मार्च को आएगा परिणाम


नोएडा, आनलाइन डेस्क। दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर की तीनों सीटों (नोएडा, दादरी और जेवर) पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा, इसके लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू हो जाएंगे। जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। कलक्ट्रेट के अंदर आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है, जिससे तय संख्या से अधिक लोग प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष में न जाएं। जिला प्रशासन के मुताबिक, रोजाना दाेपहर तीन बजे तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे, कलक्ट्रेट के अंदर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 


सूरजपुर स्थित कलक्ट्रेट में नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा सीट के लिए पर्चे भरे जाएंगे। बता दें कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। कोरोना के चलते उम्मीदवारों के पास पहली बार नामांकन के लिए प्रत्याशियों के पास आनलाइन और अफलाइन दोनों विकल्प मौजूद हैं। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी होगी। इस चरण में पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की कुल 58 सीटों के लिए मतदान होगा। शुक्रवार से नामांकन दाखिल करने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी जबकि नाम 27 जनवरी तक वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 10 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

एनसीआर की इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू

  1. हापुड़
  2. धौलाना
  3. गढ़मुक्तेश्वर
  4. गाजियाबाद
  5. मोदीनगर
  6. मुरादनगर
  7. लोनी
  8. साहिबाबाद
  9. नोएडा
  10. दादरी
  11. जेवर

जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाइ ने मीडिया को जानकारी दी है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे। कलेक्ट्रेट से नामांकन पत्र भी लिए जा सकेंगे। एसडीएम सदर नोएडा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर हैं, वहीं, दादरी के एसडीएम दादरी विधानसभा क्षेत्र और जेवर के एसडीएम जेवर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग ऑफिसर हैं। नामांकन प्रक्रिया को तीनों रिटर्निंग आफिसर पूरा कराएंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

UP Election 2022

RRB NTPC Result

SSC MTS 2022